भगवान श्रीराम के बारे में अभद्र गालियां निकाले जाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

भगवान श्रीराम के बारे में अभद्र गालियां निकाले जाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग खासे उत्साह है, किंतु बीकानेर के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला, धक्का मुक्की तथा भगवान श्रीराम के बारे में अभद्र गालियां निकाले जाने का मामला सामने आया है। वारदात 15 जनवरी पूगल कस्बे की वार्ड 11 की है। इस आशय की रिपोर्ट विहिप के पूगल अध्यक्ष अर्जुन बजाज पुत्र प्रेमरतन बजाज ने थाने में दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी लक्ष्मण राम चौहान ने उस पर व विहिप कार्यकर्ताओं पर बोतल से हमला किया तथा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि भगवान श्रीराम के रथ पर हमला करते हुए भगवान श्रीराम को अभद्र गालियां निकाली। आरोप है कि आरोपी ने विहिप कार्यकर्ताओं को गोली मार देने की धमकी दी। इस घटना के बाद विहिप कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। उधर पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |