पीबीएम अस्पताल में फिर सुचारू होगा काम, रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

पीबीएम अस्पताल में फिर सुचारू होगा काम, रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

पीबीएम अस्पताल में फिर सुचारू होगा काम, रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है। कुछ दिन पहले ही जिन मुद्दों पर रेजीडेंट डॉक्टर्स और प्रशासन के बीच समझौता हुआ था, उन्हीं पर फिर से मोहर लगा दी गई। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने का निर्णय किया गया है। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर हुए हमले के बाद रेजीडेंट्स आंदोलन पर थे। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने रविवार को हड़ताल कर दी थी, जिसके बाद सोमवार को फिर उन्हें मनाया गया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने रेजीडेंट्स के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि महिला डॉक्टर पर हमला करने वाली की गिरफ्तारी भी होगी और आगे से हॉस्टल की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अभिजीत यादव ने बताया कि सोमवार को महिला रेजिडेंट डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए आश्वासन मिला है। ऐसे में हड़ताल को समाप्त किया गया है।

Join Whatsapp 26