रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले का मामला, चौथे दिन भी हमलावर का नहीं लगा सुराग, रेजिडेंट्स ने काली पट्टी बांध काम किया, शाम को सद्बुद्धि यज्ञ किया, देखें वीडियो

रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले का मामला, चौथे दिन भी हमलावर का नहीं लगा सुराग, रेजिडेंट्स ने काली पट्टी बांध काम किया, शाम को सद्बुद्धि यज्ञ किया, देखें वीडियो

 

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले का मामला गरमाता नजर आ रहा है। शुक्रवार को चार दिन बाद भी हमलावर का सुराग नहीं लगा है। इससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार आंदोलन को तेज करते हुए कैंडल मार्च निकाला। वहीं, शुक्रवार को ड्यूटी के समय रेजिडेंट्स ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उसके बाद शाम को धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। रेजिडेंट्स डॉक्टर्स का कहना है कि महिला डॉक्टर पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हॉस्टल की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पीबीएम प्रशासन ने अगर मांगे नहीं मानी तो आगे कठोर कदम उठाये जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होगी। रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव का कहना है कि हमलावर के नहीं पकड़े जाने पर सभी में आक्रोश है। जब तक हॉस्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और व्यवस्थाएं सुचारू नहीं होती धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो सख्त कदम उठाये जाएंगे। बता दें कि महिला रेजिडेंट डॉक्टर के सिर पर सिरफिरे युवक द्वारा ईंट से वार किया गया। जिससे डॉक्टर के चार टांके आए। डॉक्टर्स का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं आये दिन हो रही है, जिसके कारण हॉस्टल में रहने वाले रेजिडेंट्स डॉक्टर्स काफी परेशान है। कई बार पीबीएम व मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत करवा दिया, परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते डॉक्टर्स खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला डॉक्टर पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने व मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से रेजिडेंट्स धरने पर बैठे हैं और शांतिपूर्वक तरीके से अपना धरना लगाकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे है, लेकिन शुक्रवार तक मांगे नहीं मानी गई है, जिसके चलते आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |