बीकानेर: मनचलों पर शक्ति का प्रहार, 1450 को सिखाया कानूनी पाठ

बीकानेर: मनचलों पर शक्ति का प्रहार, 1450 को सिखाया कानूनी पाठ

बीकानेर: मनचलों पर शक्ति का प्रहार, 1450 को सिखाया कानूनी पाठ

बीकानेर. महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस की ’’शक्ति’’ टीम का मनचलों में खौफ बढ़ रहा है। शक्ति टीम की हर साल कार्रवाई की संख्या बढ़ रही है, जिससे मजनुओं की शामत आई हुई है। किसी तरह की समस्या होने पर महिलाओं-युवतियों को सबसे पहले शक्ति टीम की याद आती है। गत वर्ष शक्ति टीम ने एक हजार तीन कार्रवाइयां की, जबकि वर्ष 2023 में 1450 कार्रवाई की, जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक रही। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेश पर महिला पुलिस टीम शक्ति सादे कपड़ों एवं कमांडो ड्रेस में पेट्रोलिंग कर रही है। जहां कहीं भी कोई महिलाओं से छेड़छाड़ या फिर अभद्रता करते नजर आते हैं, उन्हें सबक सिखाने महिला शक्ति टीम पहुंच जाती है। शक्ति टीम न सिर्फ महिलाओं से छेड़छाड़, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की धरपकड़ भी कर रही है। यह टीम भीड़-भाड़ वाले बाजार, पार्क, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थानों के आस-पास सादा वस्त्रों में पूर्ण सतर्कता के साथ काम कर रही है। टीम ने गत एक साल में भादंसं की धारा 354 एवं छेड़छाड़ से संबंधित 343 मामलों में कार्रवाई की। वन स्टॉप क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में मिली 60 शिकायतों में से 59 का निस्तारण किया।

Join Whatsapp 26