बीकानेर: सुबह से छाया कोहरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

बीकानेर: सुबह से छाया कोहरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

बीकानेर: सुबह से छाया कोहरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

बीकानेर। जिले में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम 13.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि शनिवार को 14.2 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान रविवार को 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो बढ़ा है। शनिवार को 6 डिग्री था। रविवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही। लोग घरों में हीटर जलाए रजाइयों में दुबके रहे। बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश व आेलावृष्टि हो सकती है। सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मंडियों में धान का भंडारण खुले में ना करें।

Join Whatsapp 26