कोरोना वायरस : 12 अप्रैल तक हो सकता है लॉकडाउन

कोरोना वायरस : 12 अप्रैल तक हो सकता है लॉकडाउन

नई दिल्ली। सरकार देश में 21 दिन का लॉकडाउन रख सकती है। इसकी शुरुआत रविवार 22 मार्च को जनता कफ्र्यू से हुई थी और फिर देशभर में लॉकडाउन शुरू हो गया था। अब आसार हैं कि यह लॉकडाउन 12 अप्रैल (रविवार) तक चले। दरअसल कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि उसका क्रम तोड़ा जाए और इसके लिए लोगों को 21 दिन तक घरों में रखना आवश्यक है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों के घरों से निकलने पर 12 अप्रैल तक पाबंदी रहेगी। यानी 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी तब तक घरों में ही रहेगी। जनता कर्फ्यू के बाद केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी भेजी थी और तब राज्य सरकारों ने लॉकडाउन शुरू किया था। जब लोगों ने इसे नहीं माना तो सोमवार को 6 राज्यों दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी और गोवा ने 31 मार्च तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया। अभी इन 6 राज्यों समेत कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 जिलों में लॉकडाउन है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने के लिए 21 दिन क्यों जरूरी?
कोरोना दुनियाभर में 4 स्टेज में फैला है। भारत को अभी स्टेज 2 में माना जा रहा है और स्टेज 3 में उसके जाने का खतरा है। इसी वजह से लॉकडाउन है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |