[t4b-ticker]

शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्र में संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजयुमो बीकानेर शहर ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्र में संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। जो कि नवमतदाता अभियान के तहत किया गया है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची व युवा मोर्चा बीकानेर शहर के जिला अध्यक्ष वेद व्यास के निर्देशों पर बीकानेर पूर्व विधानसभा में गजेंद्र सिंह भाटी को संयोजक व मदन सोनी को सह-संयोजक और बीकानेर पश्चिम विधानसभा में ऋषि पारीक को संयोजक व रोहिताश व्यास को सह-संयोजक बनाया गया है। बता दें कि भाजयुमो द्वारा 1 जनवरी से नव मतदाता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते ही यह नियुक्ति की गयी है। यह कार्यक्रम 24 जनवरी तक चलेगा।

Join Whatsapp