कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी, वॉट्सऐप ग्रुप पर लिखा- हमारे हाथ लगा तो मर जाएगा, डेढ़ घंटे बाद ही पकड़ा गया

कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी, वॉट्सऐप ग्रुप पर लिखा- हमारे हाथ लगा तो मर जाएगा, डेढ़ घंटे बाद ही पकड़ा गया

खुलासा न्यूज नेटवर्क। कैबिनेट मंत्री और झाड़ोल (उदयपुर) विधायक बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक गांव के वॉट्सऐप ग्रुप पर लिखा गया- बाबूलाल खराड़ी को बोल देना कि गोलकुंडा माताजी पर पधारने से पहले दो बार सोच ले। इसको मरना है या जिंदा रहना है। इसने आज तक लोगों के बारे में कभी सोचा है….. (गाली..)। आज तक मौज कर रहा है। हमारे साथ लग गया तो मर जाएगा। इसके बाद ग्रुप एडमिन हरकत में आए और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस इस घटना के डेढ़ घंटे के भीतर एक 16 साल के नाबालिग को पकड़ लिया। उसके माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। मामला उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र का है।

ग्रुप में अपशब्द भी लिखे

कोटड़ा थाना अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, बुधवार को कैबिनेट मंत्री के पहली बार कोटड़ा आने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें विकसित भारत संकल्प शिविर में जाना था। इसी को लेकर कोटड़ा थाना क्षेत्र के नयावास गांव का ‘जय श्री मां गोर कुंडा वाली नयावास’ नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप के एक सदस्य ने शिविर और खराड़ी के कोटड़ा दौरे की जानकारी शेयर की थी। इसके तुरंत बाद शाम करीब 4 बजे ग्रुप से जुड़े एक मेंबर ने धमकी भरे मैसेज लिख डाले। इतना ही नहीं, ग्रुप में कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके साथ ग्रुप में कैबिनेट मंत्री को अपशब्द भी लिखे।

आरोपी नाबालिग, पुलिस ने डिटेन किया

कोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह के अनुसार, कोटड़ा प्रधान सुगना देवी के पति सुरेश कुमार ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के डेढ़ घंटे बाद ही आरोपी नाबालिग को कोटड़ा के नयावास से डिटेन कर लिया गया था। इसके बाद नाबालिग ने माफी भी मांगी। नाबालिग का परिवार कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा हुआ है। इसलिए नाबालिग ने इस तरह का धमकी भरा पोस्ट किया है। नयावास गांव मंत्री खराड़ी की ससुराल है। आरोपी मंत्री के ससुराल का ही रहने वाला है। उधर, कुछ देर बाद ही नाबालिग को ?ग्रुप से रिमूव कर दिया गया था।

Join Whatsapp 26