
बीकानेर: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत






बीकानेर: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गजनेर थाना क्षेत्र नवोदय फांटा एनएच-11 पर हुई। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से बिहार निवासी डुंगरी ऋषिदेव की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भतीजे मोहन ऋर्षिदेव ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि एक दिसंबर को उसके चाचा डुंगरी ऋषिदेव पुत्र बुदन ऋषिदेव नवोदय फांटा एनएच-11 के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली का जेक लगा रहे थे। इस दौरान जैक स्लिप होने पर उसके चाचा ट्रॉली के नीचे दब गए। जिनको पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसके चाचा को मृत घाषित कर दिया।


