Gold Silver

राजस्थान के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में सुबह से छाया कोहरा

राजस्थान के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में सुबह से छाया कोहरा

जयपुर। राजस्थान में अब सर्दी तेज होने लगी है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण रात के साथ दिन में भी ठिठुरन हो गई। आज माउंट आबू में लम्बे समय बाद पारा जमाव बिंदु पर आने से यहां की वादियों में फिर से बर्फ जम गई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 9 जिलों में शीतलहर होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, भरतपुर, बूंदी, करौली, कोटा, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर शामिल हैं। राज्य में सुबह उत्तरी जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर के एरिया में कोहरा रहा। कोहरे के साथ इन जिलों में सर्द हवा भी रात से चलनी शुरू हो गई, जिससे यहां ठिठुरन बढ़ गई। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गंगानगर में आज भी सुबह हल्का कोहरा रहा और सर्द हवा चली। यहां दिन में धूप नहीं निकलने से पिछले 4 दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही है। यहां कल दिन का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

Join Whatsapp 26