Gold Silver

बीकानेर से जुड़ी तीन बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ, एक क्लिक में

रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना” 1 जनवरी से होगी लागू

खुलासा न्यूज, बीकानेर। “रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना” 1 जनवरी से लागू होगी। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राज्य के चयनित बी.पी.एल परिवार पात्र होंगे। योजना में महिला ने सशक्तीकरण की दृष्टि से परिवार की महिला मुखिया के नाम से कनेक्शन जारी किया जायेगा। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नोडल विभाग होगा।

रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही समस्त सब्सिडी योजनान्तर्गत देय सब्सिडी के उपरान्त प्रत्येक पात्र परिवार को माह में अधिकतम एक गैस सिलेण्डर 450 रुपए में देय होगा। योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बी.पी.एल परिवार (राजस्थान राज्य के) श्रेणी के परिवारों को गैस सिलेण्डर निर्धारित राशि जमा कर गैस एजेन्सी से डिलीवरी प्राप्त करने पर 450 रुपए से अधिक भुगतान की गई अन्तर राशि परिवार के मुखिया के जनाधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा जमा करायी जाएगी। योजना अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु प्रत्येक उपभोक्ता को एल.पी. जी. आई.डी. (उपभोक्ता क्रमांक) व जनाधार कार्ड के साथ पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि पंजीयन का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में भी किया जा रहा है। पात्र परिवार को 1 जनवरी या इसके पश्चात पंजीयन कराने पर भी योजना का लाभ जनवरी माह के लिये 1 जनवरी या उसके पश्चात लिए गए गैस सिलेण्डर पर भी देय होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं चयनित बी.पी.एल परिवार (राजस्थान राज्य के) श्रेणी के परिवार द्वारा पंजीयन करवाये जाने के पश्चात गैस कम्पनियों से प्राप्त ट्रांजेक्शन डाटा के आधार पर माह में दो बार पाक्षिक आधार पर अन्तर राशि (सभी स्त्रोतों से प्राप्त सब्सिडी को सम्मिलित करते हुए) उपभोक्ता के जनाधार से लिंक बैंक खाते में स्वत: जमा कर दी जावेगी।

आईजीएनपी नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की फसल रबी 2023 -24 के दौरान 31 दिसंबर 2023 प्रात: 6 बजे से दिनांक 16 मार्च सांय 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।सिंचित क्षेत्र विकास के आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 31 दिसंबर 2023 प्रात: 6 बजे से 8 जनवरी 2024 सायं 6 बजे तक ग,क,ख रहेगा। इसी प्रकार 8 जनवरी 2024 सायं 6 बजे से 17 जनवरी 2024 प्रात: 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख,ग,क रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2024 प्रात: 6 बजे से 25 जनवरी 2024 सायं 6 बजे तक क,ख,ग तथा 25 जनवरी 2024 सायं 6 बजे से 3 फरवरी 2024 प्रात: 6 बजे तक ग,क,ख रहेगा। 3 फरवरी 2024 प्रात: 6 बजे से 11 फरवरी 2024 सांय 6 बजे तक ख,ग,क तथा 11 फरवरी 2024 सांय 6 बजे से 20 फरवरी 2024 प्रात: 6 बजे तक क,ख,ग रहेगा। 20 फरवरी 2024 प्रात: 6 बजे से 28 फरवरी 2024 सांय 6 बजे तक ग,क,ख तथा 28 फरवरी 2024 सांय 6 बजे से 8 मार्च 2024 प्रात: 6 बजे तक ख,ग,क रहेगा। 8 मार्च 2024 प्रात: 6 बजे से 16 मार्च 2024 सांय 6 बजे तक क,ख,ग रहेगा।

परिवहन विभाग का कार्यालय 30 व 31 दिसंबर को अवकाश दिवसों में रहेगा खुला

31 दिसम्बर तक जमा होगा भार व यात्री वाहनों का बकाया कर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। परिवहन विभाग की ओर से एमनेस्टी योजना 31 दिसम्बर तक लागू की गई है। इसके तहत भार वाहनों व यात्री वाहनों पर 31 दिसम्बर 2022 तक के बकाया कर पर ब्याज व शास्ति को माफ किया जाएगा।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत सभी वाहन मालिक अपना पुराना बकाया कर बिना पेनल्टी के जमा करवा सकते हैं। ई-रवन्ना चालान से 31 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त लोडिंग के प्रकरणों में देय राशि पर 75 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। बकाया राशि जमा होने पर नष्ट हो चुके वाहनों का नाशन अवधि के बाद का कर ब्याज एवं शास्ति भी माफ किया जाना प्रस्तावित है। भार वाहनों व यात्री वाहनों के बकाया कर बिना शास्ति के 31 दिसम्बर 2023 जमा करवा सकते हैं।

वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए बकाया कर की गणना, ई-रवन्ना चालानों में प्रशमन राशि की गणना करवाने हेतु राजकीय अवकाश 30 व 31 दिसंबर (शनिवार व रविवार) में कार्यालय खुला रखा गया। वाहन स्वामी इन अवकाश दिवसों में भी अपनी वाहनों के बकाया कर की गणना, ई-वन्ना चालानों में प्रशमन राशि की गणना करवा सकते हैं। एमनेस्टी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए सरकार की एमनेस्टी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद बकाया कर पर सम्पूर्ण शास्ति जमा करवाई जाएगी।

Join Whatsapp 26