Gold Silver

21 कर्मवीरों, श्रमवीरों व रक्तवीरों का सम्मान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रतानी व्यास पंचायत समिति द्वारा मंगलवार को रतानी व्यास पंचायत भवन में समिति के सरंक्षको, पदाधिकारी सदस्यों सहित सेवा योजना के 21 योद्धा, कर्मवीरो, श्रम वीरों और रक्तवीरों का सम्मान किया गया। रतानी व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान सचिवालय अधिकारी कर्मचारी संगठन के नेता महेश व्यास, राजस्थान इंटक के सेकरेट्री जनरल रमेश व्यास, पूनमचंद व्यास, प्रेमरतन व्यास, होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमेन सुरेन्द्र व्यास, पंडित भगवान दास व्यास आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीलाल व्यास द्वारा बखूबी किया गया। इस अवसर पर बीकानेर सेवा योजना के 21 पदाधिकारियों कासार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई तथा जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने और कराने हेतु प्रेरित करने हेतू शॉल और फोटोयुक्त मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमे प्रमुख रूप से राजकुमार व्यास, त्रिलोकचंद बिस्सा, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, के सी ओझा, रक्तवीर घनश्याम ओझा, रामकुमार ओझा, प्राध्यापिका सुमन ओझा जोशी, राजुदेवी व्यास, सीमा पारीक, वीणा पारीक, श्रीमती सरस्वती भार्गव, रामलाल पंवार, कर्मठ सेवादार छोटूलाल चुरा, पवन राठी, इंजी. आशीष मिश्रा, मुकुंद ओझा, वीरेंद्र सिँह चौहान, राजेंद्र चांडक, हेमन्त सोनी, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, जुगल ओझा और बद्रीदास जोशी के साथ ही, रतानी व्यास पंचायत समिति के संरक्षक मंडल और सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रतानी व्यास पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शिवकांत व्यास, श्याम लाल व्यास, अशोक व्यास, शिवजी व्यास, शिवकुमार व्यास, झवरलाल व्यास, रामकुमार व्यास, घनश्याम व्यास, अभय व्यास, कमलेश व्यास भी उपस्थित थे।

Join Whatsapp 26