
विषाक्त पदार्थ के सेवन से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत





खुलासा न्यूज, बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। इस सम्बंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में अम्बेड़कर कॉलोनी निवासी राजाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। उसने बताया कि उसके 66 वर्षीय पिता बनवारीलाल डोडा लेते थे। जिसके चलते उनकी मानसिक हालात दिनों दिन खराब होती जा रही थी। इसी के चलते उसके पिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |