Gold Silver

युवक की हत्या की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच, छ: माह पूर्व हुई थी शादी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में देराजसर गांव की ढाणी में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसके बाद हत्या की आंशका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसर मृतक की छ: माह पूर्व शादी हुई थी और पत्नी इन दिनों पीहर में है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसका गला दबाकर मारा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी तेजस्वनी गौतम खुद मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम ने भी छानबीन की है। जानकारी के अनुसार, मृतक महेन्द्र है, जिसका विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। महेंद्र अपनी ढाणी में बाहर बने कमरे में अकेला सो रहा था। सर्द रातों के कारण अन्य परिजन भी ढाणी के अंदर कमरे बंद करके सो रहे थे। सुबह महेंद्र को उठाने गए तो पता चला कि वो मृत अवस्था में है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि गला दबाकर मारा गया है। वहीं, पुलिस को दो अज्ञात युवकों पर हत्या करने का शक है। वहीं शेरूणा पुलिस का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों युवक के साथ ही अन्य बिन्दुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रविवार को सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए देराजसर गांव व आस पास की मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस द्वार महेंद्र के परिजनों से भी पूछताछ कर सकती है। उसकी पत्नी के बारे में भी पुलिस ने जानकारी ली है, फिलहाल वो अपने पीहर है। ससुराल वालों को भी इस बारे में सूचना दी गई है।

Join Whatsapp 26