कैदी जेल में लोहे की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था, जेल में किसी की जान को खतरा

कैदी जेल में लोहे की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था, जेल में किसी की जान को खतरा

जयपुर। जयपुर सेंट्रोल जेल में तैनात एक प्रहरी ने कैदी के खिलाफ लाल कोठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रहरी ने आरोप लगाया कि वह रोज की तरह वार्ड नंबर 1 के पास गश्त कर रहा था। इस दौरान वार्ड 1 के पास बने शौचालय के नजदीक कैदी वसीम एक लोही की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था। इस पर उससे पूछताछ की गई। उसने जवाब नहीं दिया। इससे किसी की जान को खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए कैदी के खिलाफ लाल कोठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
केन्द्रीय कारागार में तैनात उप कारापाल सुगन सिंह ने बताया- जेल प्रहरी राजवीर सिंह वार्ड 1 के पास पहरा दे रहा था। इसी दौरान वार्ड 1 के पास बने शौचालय के नजदीक 279 शक्ति कॉलोनी आमागढ़ ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला कैदी वसीम पुत्र कलवा बैठा था। आरोपी शौचालय के पास एक लोहे की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था। आरोपी वसीम से जब लोहे की पत्ती पर धार लगाने का कारण पूछा तो आरोपी ने संतोष जनक जवान नहीं दिया। इस पर आरोपी वसीम के खिलाफ लाल कोठी थाने में प्रिजनर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। लाल कोठी थाना पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
सम्भावना किसी की जान को हो सकता था खतरा
जेल स्टाफ ने बताया- सम्भाना है कि आरोपी वसीम किसी पर हमला करने का प्लान बना रहा था। इसीलिए उसने कैंटीन की रसोई में रखी लोहे की पत्ती को पहले चुराया। फिर उसे लेकर शौचालक के पास में धार लगाने लगा। आरोपी वसीम वारदात से पहले पकड़ा गया। वरना वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था।
आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसे अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, वसीम ने जेल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी है। जिसे जेल विभाग ने पुलिस के साथ साझा किया है। जिस पर लालकोठी थाना पुलिस जांच कर रही हैं।

Join Whatsapp 26