
कांग्रेसी और पुलिस हुए आमने-सामने,देखें वीडियो






खुलासा न्यूज,बीकानेर। सांसदों के निलंबन को लेकर शहर कांग्रेस ने आज जिला कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन किया। जिसमेंं बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें। बीते दिनों संसद के दोनो सदनों में जिस प्रकार से सांसदों को निलंबित किया। उसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निलंबन के विरोध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कई मर्तबा कांग्रेसी और प्रशासन आमने-सामने हो गए और जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस सम्बंध में कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए जिस तरह केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों को निलंबन किया गया है जो की साबित करता है की भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है,लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रही है लड़ती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत जिला अध्यक्ष देहात बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

