
जिले के इस थाना क्षेत्र में हत्या का मामला






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट निशान है। ऐसे में मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी और मृतक रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार मृतक पुरखाराम मेघवाल धनेरु निवासी है। जिसके शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस के अनुसार यह जांच का विषय है कि उसकी मौत कैसे हुई, लेकिन मृतक के पुत्र मदनलाल ने जैसलसर निवासी बुधाराम के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों साथ खेत गए थे। सुबह पुरखाराम मृत अवस्था में मिला। जिसके शरीर पर चोट के निशान है।


