बीकानेर: व्यवस्था उतरी पटरी से, आमजन हो रहा परेशान, पढ़ें यह खबर

बीकानेर: व्यवस्था उतरी पटरी से, आमजन हो रहा परेशान, पढ़ें यह खबर

बीकानेर: व्यवस्था उतरी पटरी से, आमजन हो रहा परेशान, पढ़ें यह खबर

बीकानेर। प्रदेश में अब सरकार बदल चुकी है। जयपुर और शहर की सरकार में भाजपा सत्ता में है। पहले यह कहा जाता रहा कि कांग्रेस की सरकार होने के कारण निगम के भाजपा बोर्ड को कार्य करने से रोका जा रहा। प्रदेश में अब सरकार बदल चुकी है, लेकिन निगम क्षेत्र की सूरत में अब तक किसी प्रकार का सुधार नजर नहीं आ रहा है। नाले जाम पड़े है। सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। हर गली-मोहल्ले में श्वानों के झुंड घूम रहे है। जगह-जगह कचरे की ढ़ेरिया लगी रहती है। मुख्य मार्गों सहित गली-मोहल्लों तक में कई स्थानों पर रोड लाइटें बंद पड़ी है, अंधेरा छाया हुआ है। क्लीन बीकाणा, ग्रीन बीकाणा की सोच साकार होती नजर नहीं आ रही है। प्रदेश व निगम में डबल इंजन की सरकार होने का अहसास अब तक शहरवासियों को नहीं हुआ है। विशेष सफाई अभियान भी कागजों तक सिमट कर रह गया। महापौर भी एक-दो स्थानों का अवलोक कर इतिश्री कर चुकी है। निगम सेवाओं और व्यवस्थाओं की न प्रभावी मॉनिटरिंग नजर आ रही है और ना ही आमजन को राहत मिल रही है। निगम आयुक्त व उपायुक्तों को शहर की समस्याओं की ओर झांकने की फुर्सत तक नहीं है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मिली हार के बाद जहां कांग्रेस पार्षद मायूसी से बाहर निकलने के प्रयास में जुटे है, वहीं जीत से इतरा रहे भाजपा पार्षदों को भी जनता की सुध लेने तक की फुर्सत नहीं है। आमजन की समस्याओं पर सदन में सार्थक चर्चा के लिए पिछले 11 महीनों से साधारण सभा बैठक तक आहूत नहीं हुई है। शहर में सफाई, बेसहारा पशु, रोड लाइटें, कचरा परिवहन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रभावी व्यवस्था कही नजर नहीं आ रही है। शहर की लगभग हर रोड पर जगह-जगह कचरे की ढेरियां नजर आ रही है। मुख्य मार्गों सहित बाजारों, गली-मोहल्लों और कॉलोनी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की भरमार है। अगस्त 2022 से श्वानों के बंधियाकरण और पकड़ने का काम ठप पड़ा है। सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में है। बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अब तक महिलाओं के लिए शौचालय नहीं बन पाए है। सार्वजनिक सड़कें अस्थायी बाजार बन चुकी है। लोगों को निकलने के लिए मार्ग तक नहीं मिल पा रहा है। जगह-जगह सीवरेज चैंबर खुले पड़े है। कही सड़क से ऊपर बने हुए है। कचरे व गंदगी से अटे नाले-नालियों के कारण आए दिन सड़कों पर गंदा पानी फैलता रहता है।

 

 

Join Whatsapp 26