बीकानेर: जाली काट कर बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारी भागे

बीकानेर: जाली काट कर बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारी भागे

बीकानेर: जाली काट कर बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारी भागे

बीकानेर। जिला मुख्यालय के राजकीय संप्रेषण एवं किशोर सुधार गृह से बुधवार की रात को तीन बाल अपचारी छत की जाली काट कर फरार हो गए। यह बाल अपचारी हाल ही में संप्रेषण गृह में आए थे। बाल अपचारियों के भागने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किशोर गृह के अधिकारियों ने बाल अपचारियों के भागने की सूचना जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम को दी। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर व सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार को मौके पर भेजा। हालांकि पुलिस और बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने साढ़े चार घंटे में ही तीनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, बाल अपचारियों ने किशोर गृह से भागने की पूरी तैयारी कर रखी थी। घटना को रात दस बजे से पहले ही अंजाम दे डाला। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की घोर लापरवाही की बात अधिकारियों के सामने भी आई। रात करीब साढ़े नौ बजे बाल अपचारी जाली काट कर भाग गए और किसी को पता तक नहीं चला। बाल संप्रेषण गृह के अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भिजवाई है।

Join Whatsapp 26