एटीएम उखाड़ ले जाने वाली घटना में दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम उखाड़ ले जाने वाली घटना में दो आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नोखा कस्बे में एटीएम उखाड़ ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांच नवम्बर को नोखा कस्बे के सुरपुरा गांव में बदमाश एसबीआई एटीएम उखाड़ ले गए थे। जिसके बाद लगातार पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद आज पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नेनाराम, सियाराम को गिरफ्तार किया है। दोनों को मकोड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। जिनसे माल बरामदगी के बारे में पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों कल कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Join Whatsapp 26