
सर्व कामागर सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने पुरोहित






खुलासा न्यूज, बीकानेर। नाल रोड स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सर्व कामगार सेवा संघ की आमसभा का आयोजन रखा गया। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम प्रजापत ने की। सर्व कामागर सेवा संघ ने अपने संघ के लिखित विधान के अनुसार नवीन कार्यकारिणी का चयन र्निविरोध किया। संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और सभी की सहमति से कार्यकारिणी चयन हेतु तीन सदस्यीय कमेटी का चयन किया। कमेटी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों राय लेकर 15 सदस्य नवीन कार्यकारिणी का चयन किया। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर भंवरलाल पुरोहित, संरक्षक- घनश्याम प्रजापत, उपाध्यक्ष-उम्मेद सिंह भाटी (लूण खां), महामंत्री-राम स्वरूप हर्ष, मंत्री-अनिल कुमार नायक, कोषाध्यक्ष-राम कुमार हर्ष, कानूनी सलाहकार-गिरधरलाल जोशी,संगठन मंत्री-सुभाष कुमार पुरोहित, प्रचार मंत्री-कैलाश कुमार सारस्वत, कार्यलय मंत्री-जगदीश प्रसाद शर्मा, सदस्य हिम्मत सिंह गौड़,अशोक प्रजापत, दिनेश ओझा, ओम प्रकाश कूकणा, मुकेश सोंलकी सहित संघ कि प्रबंधकीय मंडल घोषित हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी आगामी वर्षों में निर्माण श्रमिकों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों की पैरवी की जायेगी। संघ के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को सभी ने बधाई दी।

