
बड़ी खबर- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना वायरस के दायरे में !





खुलासा न्यूज़, जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण अब आम से ख़ास लोगों तक को अपनी चपेट में ले रहा है। अब इस संक्रमण के जाल में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी फंसते नजऱ आ रहे हैं। दरअसल, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह के भी उस पार्टी में मौजूद होने की बात सामने आई है जिसमें बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की परफॉर्मेंस हुई थी। गौरतलब है कि सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है।
राजे-दुष्यंत आइसोलेशन पर
जानकारी के अनुसार कनिका कपूर को कोरोना पॉजि़टिव होने की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे संसद दुष्यंत सिंह ने खुद को अपने निवास पर ही आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में उनका किसी से भी मिलने पर पूरी तरह से रोक लग गई है। वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि दुष्यंत सिंह की करना जाँच हुई है जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है।<
पार्टी में शामिल हुए थे राजे-दुष्यंत
बताया जा रहा है कि कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। इतना ही नहीं लंदन से लौटने के बाद कनिका ने रविवार को लखनऊ में ही एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह सहित कई बड़े अफसर-नेता और कई नामचीन शख्सियतें भी शामिल हुई थीं।

