Gold Silver

एक ओर बड़ी खबर: वाटर प्लांट कर्मचारी ने लगाई फांसी का फंदा

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर शहर के पुलिस लाइन के सामने के इलाके म एक वाटर प्लांट कर्मचारी प्लांट परिसर में फंदे पर लटका मिला। यह कर्मचारी अपने ससुराल पक्ष के वाटर प्लांट पर ही नौकरी करता था। गुरुवार को वह इस प्लांट में फंदे पर लटका मिला तो कोहराम मच गया। वाटर प्लांट मैनेजमेंट को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। भगतसिंह कॉलोनी का लोकेंद्रसिंह (19) पुलिस लाइन के सामने की तरफ अपने ससुराल पक्ष के वाटर प्यूरीफाइंग प्लांट में काम करता था। गुरुवार को भी वह सामान्य दिनों की तरह काम पर गया। इस दौरान किसी समय उसने प्लांट के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कर्मचारियों को वह कुछ देर तक नजर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू की। इस पर वह प्लांट के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों और पत्नी को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर इसे मोच्र्यूरी में रखवाया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

Join Whatsapp 26