बीकानेर: आग लगने से लाखों की नगदी, अनाज और घरेलू सामान जला

बीकानेर: आग लगने से लाखों की नगदी, अनाज और घरेलू सामान जला

बीकानेर: आग लगने से लाखों की नगदी, अनाज और घरेलू सामान जला

बीकानेर। नोखा के सोमलसर गांव में स्थित एक ढाणी में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखी नगदी, आभूषण और अन्य सामान जल गया। सोमलसर दासनू सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर भारमल जाट झोंपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार खेती करता है। भारमल के बेटे पुरबाराम ने बताया कि अज्ञात कारणों से झोंपड़ी में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण झोंपड़ी में रखा सामान, 5 लाख रुपए नगदी, सोने चांदी के आभूषण, 50 किलो ईशबगोल, 60 किलो जीरा और घरेलू सामान जल गया। किसान पांच लाख रुपए की नगदी खेत में हुई मुंगफली बेचकर लाया था। सूचना मिलने पर नोखा नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल गई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |