लोकेश शर्मा पर महेश जोशी का पलटवार,कहा कि….

लोकेश शर्मा पर महेश जोशी का पलटवार,कहा कि….

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल आए रिजल्ट के बाद देर शाम को अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने कांग्रेस में एक पोस्ट करके हड़कंप मचा दिया था। शर्मा ने कहा था कि यह हार कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत की हार है। साथ ही शर्मा ने बीडी कल्ला की हार को लेकर भी लिखा था कि मैने पहले ही कहा था कि कल्ला बड़े अंतर से चुनाव हारेंगे लेकिन अशोक गहलोत नहीं माने और सबको दरकिनार करते हुए खुद की चलाई। जिसके बाद आज कांग्रेस के नेता महेश जोशी ने लोकेश शर्मा पर पलटवार किया है। जोशी ने कहा है कि अगर लोकेश शर्मा इतने ही सही थे ओर सत्य थे तो पहले बोलना चाहिए था। जोशी ने कहा कि शर्मा अगर सही थे ओर चापलूस नहीं थे तो ओएसडी का पद क्यों लिया था। जोशी ने अशोक गहलोत का बचाव करते हुए कहा कि यह अशोक गहलोत की छवि खराब करने की कोशिश है शर्मा को संयम रखना चाहिए था।

Join Whatsapp 26