कांग्रेस की हार के बाद सीएम के ओएसडी का यह ट्वीट कर रहा सबको हेरान, कहा- यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत जी की शिकस्त है

कांग्रेस की हार के बाद सीएम के ओएसडी का यह ट्वीट कर रहा सबको हेरान, कहा- यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत जी की शिकस्त है

 

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के आज कुछ अलग ही तेवर नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने एक्स पर पीले पत्तों के प्रतीक को लेकर लिखा। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट लगाई है, जिस पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्स पर आई इस पोस्ट में लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि डॉ.बी.डी.कल्ला को भी पहले ही 20 हजार वोटों से हारने की चेतावनी देने की बात कही है। बता दें, लोकेश शर्मा बीकानेर विधानसभा पश्चिम और भीलवाड़ा से विधानसभा का कांग्रेस से टिकट चाहते थे, जो नहीं दिया गया था। शर्मा ने प्रदेश के मुखिया रहे अशोक गहलोत पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगाते हुए आलाकमान को अंधेरे मेंं रखने के आरोप लगाए है साथ ही 25 सितम्बर 2022 में प्रदेश में हुए नाटकीय ढग़ के एपिसोड़ को भी प्रायोजित बताया है। शर्मा ने कहा कि मैने गहलोत को पहले ही कहा था कि कल्ला हारेंगे लेकिन गहलोत ने पार्टी को दरकिनार करते हुए अपनी ही चाल चलाई। शर्मा ने प्रदेश में हार के लिए गहलोत को जिम्मेवार बताया है। आप नीचे दिए गए लिंक और स्क्रीनशॉट के माध्यम से शर्मा की पुरी बात की जानकारी ले सकते हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |