Gold Silver

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इन 4 संभागों में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, इन 4 संभागों में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

जयपुर। राज्य में एक बाद फिर मौसम बदलेगा। 3 और 4 दिसंबर को एक और नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री कमी आएगी। इधर, शुक्रवार को जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान राज्य में माउंट आबू में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान रहने से ओस हल्की बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं, सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चली। कुछ जिलों में बूंदाबादी हुई। दस जगह पर रात का पारा 13 डिग्री से कम दर्ज हुआ। अलवर में रात का पारा 10.2, संगरिया में 10.5, सिरोही में 11.4, फतेहपुर में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Join Whatsapp 26