Gold Silver

तीन राज्यों में एग्जिट पोल : राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का अनुमान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त, जानिए किसे कितनी मिल रही सीटें

खुलासा न्यूज, बीकानेर। तीन प्रमुख राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक प्रतिष्ठित अखिबर के एग्जिट पोल नतीजों के अनुमान सामने आ गए हैं। वोटर्स से मिले इन अनुमानों में राजस्थान में भाजपा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। सबसे ज्यादा 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को बढ़त है।

 

राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत, रिवाज बरकरार

राजस्थान के वोटर्स रिवाज को कायम रखते हुए राज बदलने के संकेत दे रहे हैं। 200 सीटों वाले राजस्थान में 17 नवंबर को एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी। प्रतिष्ठित अखबार के इस पोल में यहां भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है। लग रहा है कि कांग्रेस इस बार दो अंकों में सिमटती हुई 85 से 95 सीटों के बीच ही ला पाएगी। बागी और निर्दलीय प्रत्याशी 10 से 15 सीटें ला सकते हैं, लेकिन 2018 की तरह किंगमेकर नहीं बन पाएंगे क्योंकि भाजपा पूर्ण बहुमत अपने दम पर लाती दिख रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त, फिर से हंग असेंबली के आसार

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में इस बार चुनावी इतिहास का सबसे दिलचस्प मुकाबला है। यहां के एग्जिट पोल में जीत-हार की बजाय कांटे की ऐसी टक्कर है जिसमें सिर्फ 10 सीटों से बाजी पलट सकती है। कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा 95 से 115 तक पहुंच सकती है। निर्दलीय और बागी 15 सीटों के साथ किंगमेकर बन सकते हैं। यहां लगभग 2018 के नतीजों जैसी ही स्थिति है जब कांग्रेस ने निर्दलीय और बागियों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, भाजपा का बेस बढ़ा

छत्तीसगढ़ के वोटर्स कांग्रेस और भूपेश बघेल पर फिर से भरोसा दिखाते लग रहे हैं। प्रतिष्ठित अखबार के पोल में यहां कांग्रेस को 45 से 55 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि कांग्रेस 2018 जैसा एकतरफा प्रदर्शन दोहराती नहीं दिख रही, लेकिन इसे पूर्ण बहुमत मिल रहा है। 2018 में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर भाजपा को सिर्फ 15 सीटों पर समेट दिया था। दोनों मुख्य पार्टियों के बागी, अमित जोगी की जनता कांग्रेस और निर्दलीय करीब 10 सीटें पा सकते हैं, लेकिन सरकार बनाने में इनकी कोई भूमिका नजर नहीं आती।

Join Whatsapp 26