
बीकानेर: जाने इस चुनाव में किस प्रत्याशी ने किया कितना खर्च






बीकानेर: जाने इस चुनाव में किस प्रत्याशी ने किया कितना खर्च
बीकानेर। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 76 उम्मीदवारों ने अपने तीसरे चरण का हिसाब किताब पेश किया है। निर्वाचन आयोग ने इस बार खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख तय की थी। हैरानी की बात ये है कि प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी ने अपना खर्च 19 लाख से अधिक नहीं बताया। विधानसभा चुनाव में धन और बल का पूरा उपयोग होता है। सभाएं, रैलियां निकाली गईं। मतदाताओं के लिए गाड़ियां लगाई गईं। चुनाव कार्यालय खोले गए। कार्यालयों में कार्यकर्ताओं के लिए दोनों वक्त का खाना और चाय, नाश्ते की व्यवस्थाएं भी रहीं। उसके बाद भी चुनाव खर्च 19 लाख से ज्यादा नहीं गया। कई निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने नामांकन भरकर छोड़ दिया। प्रचार के लिए घर से ही नहीं निकले। ना ही कार्यालय खोला। उनका खर्च 10 हजार से ज्यादा हुआ ही नहीं। सबसे ज्यादा चुनाव खर्च खाजूवाला से कांग्रेस उम्मीदवार गोविंदराम ने 18 लाख 74 हजार 535 का पेश किया है और सबसे कम श्रीडूंगरगढ़ से माकपा प्रत्याशी का रहा।उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का फाइनल हिसाब अब रिजल्ट जारी होने के बाद 37 दिन में पेश करना होगा। फाइनल खर्च में अब तक जो खर्चा जोड़ा नहीं गया है वह भी जुड़ जाएगा।
प्रमुख प्रत्याशियों का चुनाव खर्च
कोलायत : अंशुमान सिंह भाटी (भाजपा) 771437, भंवर सिंह भाटी(कांग्रेस) 1375975
नोखा : बिहारी बिश्नोई (भाजपा) 883725, सुशीला डूडी(कांग्रेस) 727892, कन्हैयालाल झंवर (विकास मंच)1392349
श्रीडूंगरगढ़ : गिरधारीलाल महिया(माकपा) 630010, ताराचंद सारस्वत(भाजपा) 1507371, मंगलाराम गोदारा(कांग्रेस) 700020
बीकानेर पश्चिम : जेठानंद (भाजपा) 1264469, डॉ. बीडी कल्ला(कांग्रेस) 1861444
बीकानेर पूर्व : यशपाल गहलोत(कांग्रेस) 1795456, सिद्धि कुमारी(भाजपा)1769632
खाजूवाला : गोविंदराम मेघवाल(कांग्रेस) 1874535, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल (भाजपा) 1363214
लूणकरणसर : डॉ. राजेंद्र मूंड(कांग्रेस) 779484, सुमित गोदारा(भाजपा) 715754
- सबसे पहले चुनाव की खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक से करें इस लिंक को क्लिक
- https://chat.whatsapp.com/Lemj0NW9yC39CHrr2uPBKA
- https://www.facebook.com/khulasaonline

