Gold Silver

चुनावी रंजिश में पथराव-फायरिंग, गलियों में बिछे ईंट-पत्थर, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, 16 लोग गिरफ्तार

खुलासा न्यूज नेटवर्क। डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के महरायपुर (सिंघावली) गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। शनिवार को मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस के समर्थक पोलिंग बूथ पर भिड़ गए थे। इसके बाद शनिवार रात और रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव में जमकर पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई है। इस दौरान धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। डीग एएसपी गुमना राम के अनुसार, सीकरी थाना इलाके के सिंघावली-महरायपुर में दो पक्षों का चुनावी विवाद सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पथराव की सूचना पर पुलिस दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। गांव में स्ञ्जस्न सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च भी निकाला गया। दोनों पक्षों को समझाया गया है। एसडीएम, एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के 16 लोगों को धारा 151 (शांतिभंग) में गिरफ्तार किया गया है।

 

पूरे गांव की गलियों में पत्थर

महारायपुर गांव के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो गांव के लोगों ने ही बनाए हैं। एक वीडियो में गांव की गलियों और छतों पर पत्थर बिखरे नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों ने यहां तक कहा कि उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। मौके से कारतूस का खोल भी मिला है। उधर, दोपहर करीब तीन बजे नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और लोगों से बात की।

Join Whatsapp 26