
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल यहां आएंगी, जयपुर रोड पर जनसभा को करेंगी संबोधित






खुलासा न्यूज, बीकानेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को चूरू आएंगी। जहां वे चूरू कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में जयपुर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसको लेकर मंगलवार शाम होटल सनसिटी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और सचिन पायलट सहित जिले के कांग्रेस नेता सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभा में कम से कम 40 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चूरू में विकास को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक राजपाल खरोला, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुबोध मासूम और चुनाव के मीडिया प्रभारी जमील चौहान मौजूद रहे।


