राजस्थान चुनाव से पांच दिन पहले राम रहीम को पैरोल, जानिए चुनावी कनेक्शन

राजस्थान चुनाव से पांच दिन पहले राम रहीम को पैरोल, जानिए चुनावी कनेक्शन

खुलासा न्यूज नेटवर्क। हरियाणा सरकार ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 21 दिन की पैरोल दे दी है। अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम राम रहीम को 30 महीने में 8वीं बार पैरोल मिली है। राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। राम रहीम इस बार भी अपनी पैरोल के दौरान यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। इससे पहले इसी साल राम रहीम को 3 बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद उसकी ओर से फरलो की अर्जी लगाई गई, जिसे मंजूर कर लिया गया।

 

राजस्थान का चुनाव कनेक्शन

राम रहीम को इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाली वोटिंग से 5 दिन पहले पैरोल मिली है। राम रहीम राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोडिया का रहने वाला है। वहां गांव में उसका बड़ा आश्रम बना हुआ है। राजस्थान के हरियाणा बॉर्डर से लगते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और दूसरे कई जिलों में राम रहीम के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है। इन इलाकों में राम रहीम के डेरे सच्चा सौदा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी पंजाब के विधानसभा चुनाव और हरियाणा में आदमपुर-ऐलनाबाद के विस उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल देने के आरोप हरियाणा की मनोहर सरकार पर लगते रहे हैं।

दरअसल, राम रहीम को इसी साल जुलाई में 30 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान भी वह रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बरनावा आश्रम में रहा था। पैरोल के दौरान उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। उस समय राम रहीम के लिए सिरसा डेरे से खासतौर पर घोड़े और गाय बरनावा आश्रम पहुंचाए गए थे। आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उसके बाद राम रहीम ने 15 अगस्त को अपने जन्मदिन के लिए पैरोल ली। इससे पहले उसे इसी साल जनवरी में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी। अपनी सजा के कुल 30 महीनों में राम रहीम की यह 8वीं पैरोल है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |