![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/11/poster-174.jpg)
होम वोटिंग सुविधा : जिले में कुल एक हजार 935 ने पात्र मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, शेष 167 मतदाताओं का भी करवाया जाएगा मतदान
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज, बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत करवाई जा रही होम वोटिंग के तहत चौथे दिन तक जिले के 1 हजार 935 लोगों ने घर से मतदान किया है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 130 पात्र मतदाताओं ने घर से वोट डाले।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 102 पात्र मतदाता इस सुविधा के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 167 पात्र मतदाता मताधिकार के लिए शेष रहे हैं। 19 नवंबर तक वंचित रहने वाले पात्र मतदाताओं के लिए 20एवं 21 नवंबर को होम वोटिंग सुविधा दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि होम वोटिंग के चौथे दिन भी मतदान दलों ने पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट डलवाए और पात्र मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधा का लाभ उठाया। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में अब तक 127 पात्र मतदाता, श्री डूंगरगढ़ विधानसभा में 211, नोखा में 400, बीकानेर पश्चिम में 358, बीकानेर पूर्व में 324, कोलायत में 282 तथा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 233 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का प्रयोग किया है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)