
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, गश्त के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे






खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले के घड़सीसर गांव के पास एक युवक से पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किया है। अब आर्म्स एक्ट से मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है कि हथियार कहां से आया है।गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर गोरव बोहरा घड़सीसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वहां बाबूलाल चौधरी नजर आया। उसके हाथ में हथियार देखकर पूछताछ की गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाबूलाल हथियार हाथ में लेकर लहरा रहा था। उसके पास 12 बोर डबल बैरल था। जिसका कोई वैध कागज नहीं था। उससे 10 जिंदा कारतुस थे। बाबूलाल चौधरी ने बताया कि सन 2009 में रामवन (जम्मू कश्मीर) से हथियार खरीदा था। उस समय बाबूलाल ने रामबन (जम्मू कश्मीर) से लाईसेंस बनवाया था। उसके बाद मैंने जम्मू कश्मीर से 2-3 बार लाईसेंस नवीनीकरण करवाया था। तत्पश्चात सन 2018 से अब तक लाईसेंस नवीनीकरण नहीं करवाया है। सन 2020 में बीकानेर कलेक्टर आफिस में लाईसेस नवीनीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया जो अभी तक नवीनीकरण नही हुआ है। ना ही मेरे पास वर्तमान में हथियार के लाईसेस से सम्बधिंत कोई पास में कागजात नहीं हैं। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाबूलाल से मिला हथियार होलेस्टर बैल्ट में 10 जिन्दा कारतुस है। हथियार के बैरल की लम्बाई 1 फुट 9 इंच हैं। बैरल सहित बाडी की लम्बाई 2 फुट 4 इंच हैं। बट की लम्बाई 7 इंच हैं। बट के दोनों तरफ काले लोहे की ग्रीप लगी हुई हैं। जिस पर पांच स्क्रू लगे हुए है। बट के नीचे एक कड़ी लगी हुई हैं। बाडी के उपर सेफ्टी कैच लगा हुआ हैं तथा इसके आगे बाडी लाक लगा हुआ हैं।


