बीकानेर में दीपवाली पर आयोजित होता है आग का खेल बन्नाटी

बीकानेर में दीपवाली पर आयोजित होता है आग का खेल बन्नाटी

बीकानेर में दीपवाली पर आयोजित होता है आग का यह खेल

बीकानेर। बन्नाटी में करीब छह फीट की लकड़ी के दोनों ओर जलती हुई आग के बीच खिलाड़ी बन्नाटी को कभी सिर के ऊपर से तो कभी पांव के नीचे से, पीठ की ओर घुमाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन करते है। कहते है आग से खेलना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, लेकिन बीकानेर में दीपावली के अवसर पर युवाओं से बुजुर्ग तक न केवल आग से खेलते है बल्कि आग के साथ हैरत अंगेज प्रदर्शन भी करते है। रियासतकाल से बीकानेर में बन्नाटी खेल का आयोजन बारह गुवाड़ चौक में होता रहा है। बन्नाटी में करीब छह फीट की लकड़ी के दोनों ओर जलती हुई आग के बीच खिलाड़ी बन्नाटी को कभी सिर के ऊपर से तो कभी पांव के नीचे से, पीठ की ओर घुमाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन करते है। इस दौरान पूरा चौक प्रांगण -बोलो वाह बन्नाटी वाह के स्वरों से गूंज उठता है।कुछ वर्षों पूर्व तक दीपावली के ही दिन बन्नाटी का प्रदर्शन होता था, अब दीपावली से एक दिन पहले इसका आयोजन हो रहा है। बन्नाटी खेल के वरिष्ठ खिलाड़ी ईश्वर महाराज बताते है कि एक शताब्दी से भी अधिक प्राचीन बन्नाटी खेल परंपरा है। बारह गुवाड़ में शिवनाथा मारजा ने इसकी शुरुआत की थी। फागणिया मारजा ने इस खेल को आगे बढ़ाया। अनेक खिलाड़ी तैयार किए। इस खेल में दर्जनों खिलाड़ी तैयार हुए, जिन्होंने बन्नाटी प्रदर्शन में ऊंचाइया हासिल की।आज दर्जनों युवा खिलाड़ी इस साहसिक खेल प्रदर्शन से जुड़े हुए है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |