जबरन शादी के लिए बनाया दबाव,महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जबरन शादी के लिए बनाया दबाव,महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीकोलायत पुलिस ने एसपी के निर्देशन में की है। इस सम्बंध में 22 सितम्बर को पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी बलजीत नाम का व्यक्ति उसके ससुराल आया। जहां पर आरोपी ने पीडि़ता को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब तक पीडि़ता कुछ समझ पाती आरोपी ने उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर हाथ लगाया। कुछ ही पलों में पीडि़ता बेहोश हो गयी और जब होश आया तो पता चला कि महिला कानपुर के किसी होटल में है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ होटल में जबरदस्ती करते हुए कई मर्तबा दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने उससे खाली पेपर पर भी हस्ताक्षर करवाएं। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करते हुए हाड़ला रावलोतान निवासी बलजीत पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |