तीन महीने युवक की हत्या के मामले में अब हुआ हत्या का मामला दर्ज

तीन महीने युवक की हत्या के मामले में अब हुआ हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर। बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में 3 महीने पहले एक युवक अचेत अवस्था में मिला था। पिता को शक था कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, कोई सबूत या सस्पेक्ट नामिलने के कारण उन्हें मजबूरी में बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इसके बावजूद भी पिता की छानबीन नहीं रुकी। अब 3 महीने बाद पिता ने 4 युवकों पर नामजद मामला दर्ज कराया है। उन्होंनेअपने स्तर पर छानबीन की तो मालूम चला कि अंतिम बार बेटा इन्हीं लोगों के साथ था। इस युवक की हत्या तीन महीने पहले हुई थी लेकिन पिता ने अपने स्तर पर खोजबीन के बाद चार जनों केखिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की नए सिरे से छानबीन कर रही है।3 माह तक पिता ने की अपने स्तर पर पड़ताल
पिता ने रिपोर्ट में बताया कि पिंटू 3 महीने पहले रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में अचेत अवस्था में मिला था। जिसे बाद में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। तब पिता संत कुमार मिश्रा ने मर्ग दर्जकराई और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संत कुमार ने पुलिस को बताया कि तब से अब तक वो इस मामले की पड़ताल अपने स्तर पर कर रहा था।पता चला कि पिंटू को चार युवक अपने साथ फैक्ट्री से लेकर गए थे। 28 जुलाई को करीब सवा 10 बजे फैक्ट्री के आगे से जहांगीर कोहरी, पवन बिश्नोई, अंकित बिश्नोई और सांवर लालबिश्नोई उसे अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा गया। बाद में रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर सात के आगे फेंक गए। इसके बाद उसकी मौत हो गई।पिता ने अपने बेटे की हत्या के मामले में चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने नए सिरे से इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26