
आग की चपेट में आने से 90 फीसदी झुलसा मजदूर






आग की चपेट में आने से 90 फीसदी झुलसा मजदूर
बीकानेर। गांव लधासर में स्थित ईंट भट्ठे परआग सुलगाते समय आग की चपेट में आने पर एक 35 वर्षीय मजदूर झुलस गया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार यूपी निवासी राजन पटेल मजदूरी का काम करता है। मजदूर ईंट भट्ठे पर आग जला रहा था। भट्ठे पर बनी चिमनी से आग की भाप नहीं निकली, तो आग भभक उठी और मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गया। झुलसी हालत में मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मजदूर बयान देने की स्थिति में नहीं था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार राजन 90 प्रतिशत तक झुलस गया।


