
श्रीकोलायत से अंशुमान सिंह भाटी ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा ने दिखाई एकता और ताकत





पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी जमकर बरसे कांग्रेस पर
भाजपा संगठन के तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद
खुलासा न्यूज, श्रीकोलायत। उपखण्ड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के पौत्र, पूर्व सांसद स्व महेंद्रसिंह भाटी के पुत्र ने नामांकन दाखिल किया इससे पहले अंशुमान सिंह ने कपिल मुनि मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में धोक लगाकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अंशुमान सिंह भाटी की नामांकन सभा में बड़ी संख्या लोग जुटे, महज एक दिन के अंतराल में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी एवं पूर्व प्रधान भाजपा नेता जयवीरसिंह भाटी के आह्वान पर आज उपखण्ड मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।
नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि वक्त आ गया है भृष्टाचार के आखण्ड में डूबी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का, सरकारी दफ्तरों में व्याप्त करप्शन ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है, हम पहले भी मुस्तेद थे, अब भी आप सबके लिए तैयार है। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित, वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी सहित हम सब एकजुट है ऊपर से लेकर नीचे तक जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलना तय है।
पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा 36 बिरादरी के लोग अंशुमान सिंह को आगे बढाने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने भी सभा को संबोधित किया। नामांकन सभा में जिला प्रभारी पटौदी विधायक, उपाध्यक्ष हरियाणा भाजपा सत्यप्रकाश, प्रवासी प्रभारी कोलायत विधानसभा नरेश कौशिक पूर्व विधायक बहादुरगढ़ हरियाणा, कोलायत प्रभारी जुगलकिशोर व्यास सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या मौजूद रहे।


