
देररात बाद हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, जाने आगे कैसा रहेगा बीकानेर का मौसम





देररात बाद हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, जाने आगे कैसा रहेगा बीकानेर का मौसम
बीकानेर। नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। देररात बाद हवाओं में ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दिन में धूप की तल्खी बरकरार है। सुबह-सुबह हल्की ठंडक का अहसास रहता है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म अहसास बढ़ने लगता है। दोपहर के समय धूप की तल्खी में भी थोड़ी कमी आई है लेकिन अभी भी पारा 36 डिग्री के करीब चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। देररात के बाद चली हवा ने ठंडक का अहसास करा दी जो सुबह तक जारी रहा। रात को अब कूलर और एससी बंद हो गए हैं। दिन व रात के तापमान में अब करीब 15 डिग्री का अंतर हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव से मौसमी बीमारियों के रोगी भी बढ़ रहे हैं। हॉस्पिटल में बुखार, जुकाम सहित मौसमी बीमारियों का आउट डोर बढ़ गया है।

