
बीकानेर: माने महावीर रांका, पार्टी के साथ रहने का किया निश्चय






बीकानेर: माने महावीर रांका, पार्टी के साथ रहने का किया निश्चय
बीकानेर विधानसभा पूर्व से भाजपा की टिकट नहीं मिलने से आहत महावीर रांका ने पार्टी के साथ रहने का निश्चय किया है। हालांकि, कल शाम से ही इस संबंध में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, जिस पर मुहर भी लग गई। भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास आदि की उपस्थिति में रांका ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए मेहनत करेंगे।


