Gold Silver

इस पार्टी ने जारी की 30 से अधिक उम्मीदवारों की सूची, बीकानेर जिले की इस सीट पर भी घोषित किया प्रत्याशी

इस पार्टी ने जारी की 30 से अधिक उम्मीदवारों की सूची, बीकानेर जिले की इस सीट पर भी घोषित किया प्रत्याशी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पीपल्स ग्रीन पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियो की सूची जारी की है। पीपल्स ग्रीन पार्टी ने राजस्थान की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट सरदारपुरा से डॉ.सुरैया बेगम को टिकट दिया है। सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हैं। भाजपा ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किया है। इसके अलावा पीपल्स ग्रीन पार्टी ने विराट नगर से ज्योति देवी गुर्जर, फुलेरा से नारायण लाल चौधरी, झोटवाड़ा से जितेंद्र योगी, हवामहल से रेखा सिंह, बगरू से किरण वाल्मीकि, बस्सी से मालीराम नायक को चुनाव मैदान में उतारा है।

पीपल्स ग्रीन पार्टी ने किसे कहां से दिया टिकट

संगरिया- अनुप्रित कौर
नोखा- उम्मरदीन खिलजी
चूरू- लाल चंद स्वामी
रतनगढ़- भवानी सिंह भाटी
सुजानगढ़- शंकर लाल नायक
फतेहपुर- रणवीर गांवरिया
विराट नगर- ज्योति देवी गुर्जर
फुलेरा- नारायण लाल चौधरी
झोटवाड़ा- एडवोकेट जितेंद्र योगी
हवामहल- रेखा सिंह
बगरू- किरण वाल्मीकि
बस्सी- मालीराम नायक
मुंडावर- मातादीन शर्मा
बहरोड़- एडवोकेट हेमंत शर्मा
थानागाजी- जितेंद्र शर्मा
अलवर ग्रामीण- प्रदीप वर्मा
धौलपुर- माखन बघेल
बांदीकुई- मानसिंह गुर्जर
दौसा- बाबूलाल सैनी
सवाई माधोपुर- एडवोकेट उत्तम कृष्ण सोलंकी
मालपुरा- कमलेश चौधरी
ब्यावर- मिश्री काठात
डीडवाना- अर्जुन सिंह
मकराना- इम्तियाज गौड़
लोहावट- अजयपाल सिंह
सरदारपुरा- डॉ.सुरैया बेगम
शिव- सवाई सिंह
बाड़मेर- मस्साराम
सिवाना- शैतान सिंह राजपुरोहित
चौहटन- लूनाराम मेघवाल
झाड़ोल- चरण सिंह गरासिया
उदयपुर- भूरी सिंह
खेरवाड़ा- राजेन्द्र मीणा
चौरासी- एडवोकेट शंकर लाल बामणिया
आसींद- पारस साहू
डग- मोहन वर्मा
झालरापाटन- पवन मेहर

Join Whatsapp 26