
पैर फिसल जाने से डिग्गी में गिरी महिला,हो गयी मौत





खुलासा न्यूज,बीकानेर। पैर फिसल जाने से डिग्गी में डूबने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में मृतका के देवर मामराज जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय भाभी पुप्ष्पा देवी डिग्गी का बूस्टर चालू करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और डिग्गी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। प्रार्थी ने बताया कि डिग्गी में गिरने के बाद जब निकाला गया तो उसकी भाभी को पीबीएम भी लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |