
मधु मक्खियों ने बोला दादा पोते सहित तीन जनों ने बोला अटैक, पोते की हालत गंभीर





बीकानेर। पेड़ के नीचे बच्चा खेल रहा था, इसी दौरान पेड़ से मधु मक्खियों का छत्ता टूटकर नीचे आ गिरा और वहां खेल रहे बच्चे समेत तीन जनों पर अटैक कर दिया। मधु मक्खियों के काटने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जबकि वृद्ध व एक युवती का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। दरअसल, मामला चूरू जिले के पातुसर गांव का है। जहां शुक्रवार शाम को सीताराम (70) शाम वो अपने दो वर्षीय पोते वंश को घर के आगे लगे पीपल के पेड़ के नीचे खिला रहा था। तभी पीपल के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छता टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने सीताराम, वंश (2) और सुशीला (21) पर हमला कर दिया। जिससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |