
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की सजा,लगाया जुर्माना





खुलासा न्यूज,बीकानेर। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा का एलान किया है। इस सम्बंध में हनुमानगढ़ के पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ने तमात गवाह,सबूतों के आधार पर सजा का आदेश दिया है। मामला वर्ष 2020 में महिला थानेे में दर्ज हुआ था। जिसमें नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। मामले में आज सुनवाई पूरी होने पर अभियुक्त महेन्द्र को दोषी मानते हुए बीस साल की सजा का आदेश दिया है साथ ही दोषी पर एक लाख पंाच हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इस मामले में विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने पैरवी की।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |