
ईडी कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेसी,करेंगे प्रदर्शन






खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज प्रदेश में हुई ईडी की कार्रवाई से कांग्रेसी कार्यकर्ता खासे आक्रोशित है। इसको लेकर सचिन पायलट,कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े सहित तमाम नेताओं ने ईडी के जरिये भाजपा पर हमला किया है। अब कांग्रसे के अग्रिम संगठन भी इसके विरोध प्रदर्शन में उतर आए है। आज सेवादल द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पुतले जलाएं जाएंगे। वहीं कल लोकतंत्र बचाओं तिरंगा यात्रा निकालने और 28 को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन और घेराव की रणनीति बनायी जा रही है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में ईडी की कार्रवाई की गुंज सुनाई देगी।


