
सीएम ने अचानक इन पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किये







झुंझुनू। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने लाल डायरी से सुर्खियों में आए राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ एक बड़े प्रत्याशी का ऐलान किया है। झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर वाटी से कांग्रेस का प्रत्याशी भगवाना राम सैनी को बनाया। राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का मुद्दा उस वक्त उठ लिया है जब चुनावी वर्ष था। लाल डायरी के मुद्दे को भाजपा ने हाथोंहाथ ले लिया। लाल डायरी को लेकर भाजपा जहां कांग्रेस पर हमलावर रहती है वहीं इसी का सहारा लेकर राजेंद्र गुढ़ा, सीएम अशोक गहलोत को डरते रहते हैं। इससे पूर्व दौसा जिले के सिकराय में मंच से सीएम अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।
दौसा सीट – मुरारी लाल मीणा
सिकराय – ममता भूपेश
लालसोट – परसादी लाल मीणा
बांदीकुई – गजराज खटाना
महुआ – ओमप्रकाश हुडला।
सीएम अशोक गहलोत के इस बयान के बाद दौसा तस्वीर साफ हुई। इससे यह अनुमान लगाया गया कि कांग्रेस इस बार दौसा में परिवर्तन करने के मूड में नहीं है।


