Gold Silver

कल होगा विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण

खुलास न्यूज,बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपति ट्रस्ट बीकानेर के द्वारा कल विश्वकर्मा सर्किल का लोकार्पण किया जाएगा। इस सम्बंध में आज एक प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें बताया गया कि डूडी पेट्रेाल पंप के सामने बने इस सर्किल का कल दोपहर सवा बारह बजे संत महात्मा और समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा इसका लोकार्पण होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन माकड़ और उपाध्यक्ष लालचंद खोखा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल होने वाले लोकार्पण में रामझरोखा धाम के महामंडलेश्वर महंत रामदासजी महाराज,सरजूदासजी महाराज,शिवमठजी शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानन्दगिरि जी,श्रीबालाजी स्थित बालाजी धाम के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी बजरंगदास जी,देवीकुंड सागर के राष्ट्रसंत दाताश्री रामेश्वरानंद जी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान श्रीबालाजी के सूरजमलजी माकड़,सीलवा के कुलरिया गु्रप,मुंबई के मघारामजी धामू,बंबलू के रामलालजी,बुलाकीजी,मोहनलालजी,बद्रीजी,आसदेव,शिवदयाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंग।


ट्रस्ट के सचिव बाबूलाल ने बताया कि इस सर्किल के निर्माण के लिए आबू रोड़ से पत्थर मंगवासा गया था। जिसके चारों और हाथी से विभिन्न प्रकार के कार्य करते हुए कारीगरों द्वारा चित्रों को प्रदर्शित कियागया है।
ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 से इस सर्किल को लेकर संघर्ष जारी था। जिस पर जनवरी 2023 में नगर निगम द्वारा इसे पास किया गया। जिसके बाद संभागीय आयुक्त रहे नीरज के. पवन ने इसका भूमि पूजन किया था। इस सर्किल के लिए सुथार समाज के प्रत्येक घर से इच्छा के अनुरूप सहयोग लिया गया है। समाज के दो पार्षद वीरेन्द्र करल और सुशील कुमार का इसमें विशेष सहयोग रहा।

Join Whatsapp 26