Gold Silver

महावीर रांका अब दिखाएंगे शक्ति प्रदर्शन! कार्यकर्ताओं से की यह अपील

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा नेता व समाजसेवी महावीर रांका अब शक्ति प्रदर्शन के मूंड में है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 25 अक्टूर को सार्दुल सिंह सर्किल पर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है। बताया जाता है कि रांका यहां से पैदल मार्च के रूप में कोटगेट तक जाएंगे। ऐसे माना जा रहा है कि इससे रांका अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे और आलाकमान तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास करेंगे उनके साथ जनता है। बता दें कि बीकानेर पूर्व से महावीर रांका भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन टिकट यहां की मौजूदा विधायक सिद्धि कुमारी को दिया गया है, पार्टी के इस फैसले से महावीर रांका के कार्यकर्ता काफी नाराज है और टिकट पर पुर्नविचार करने की मांग कर रहे है। इसको लेकर महावीर रांका की टीम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले का विरोध किया।

Join Whatsapp 26