
महिला को झांसा देकर लाखों रुपये हड़पे, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज





बीकानेर। एलआईसी पॉलिसी में लाभ का झांसा देकर एक महिला से साढ़े 38 लाख रुपए हड़पने का मामला बीकानेर के साईबर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला रानी बाजार पोखर क्वार्टर निवासी किरणबाला पत्नी भगवानदास ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि उससे यह राशि 17 अगस्त 2023 से 29 सितंबर 2023 के बीच हड़पी गई। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों नेएलआईसी पॉलिसी में लाभों का झांसा देकर उससे 38,53,000 रुपए हड़प लिये। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी सचिन चौहान, नवी मुंबई निवासी प्रभुदयाल पाठक, नवी मुंबई निवासी पुलित भार्गव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।3


